महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी एम पठाडे ने बुधवार को उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। हालांकि विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आ सका है।
साहिल खान को मिली जमानत
साहिल खान की ओर से दायर की गई याचिका में दावा किया गया था कि उनके खिलाफ लगाए गए अधिकांश आरोप महज अटकलें हैं और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। साथ ही, इसमें सभी शिकायतों को राजनीति से प्रेरित भी बताया गया था। अधिवक्ता फैज मर्चेंट की ओर से साहिल की यह याचिका दायर की गई थी।