फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी फिल्म ‘मौली’ में पुलिसवाले का किरदार निभा रहे रितेश, बोले-हिंदी में भी मिले ऐसा रोल

Tue, 13 Nov 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ritesh deshmukh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अभिनेता व निर्माता रितेश देशमुख ने मातृभाषा का जमकर महिमा मंडन किया है। उनके मुताबिक मातृभाषा का अपना जादू होता है। वह अपनी नई मराठी फिल्म ‘मौली’ के टीजर में एक सख्त मिजाज पुलिसकर्मी की भूमिका में पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि रितेश का कहना है कि वह हिंदी फिल्म में भी अपने अभिनय के इस पक्ष को दिखाना पसंद करेंगे।

विज्ञापन


 जेनेलिया डीसूजा देशमुख द्वारा निर्मित और आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म फिलहाल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें रितेश के साथ सैयामी खेर नजर आएंगी। मारधाड़ से भरपूर ‘मौली’ के टीजर को सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। फिल्म समीक्षकों की ओर से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रितेश से पूछ डाला कि, ‘इस तरह का रुख और तेवर आप हिंदी फिल्मों में क्यों नहीं दिखाते हैं। इसे सिर्फ  मराठी मानुष के लिए क्यों बचाकर रखे हैं।’ इस पर रितेश ने जवाब दिया कि, ‘गोपाल सर, अनोखे और उदार शब्दों के लिए आपका शुक्रिया। मेरी इच्छा है कि हिंदी में मुझे इस तरह की पटकथा मिले। लेकिन मराठी में इस किरदार को निभाकर ज्यादा खुश हूं। मातृभाषा का अपना एक अलग जादू होता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें