फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार शादी करेंगे रणवीर और दीपिका, कोंकणी और सिंधी अंदाज में लेंगे फेरे

Tue, 13 Nov 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण शादी करने के लिए इटली पहुंच चुकी हैं। खबर है कि यहां लेक कोमो में बने पंडाल में दीपिका और उनके दूल्हे की दो रीति-रिवाजों से शादी होगी। एक कोंकणी और दूसरे सिंधी। 14-15 तारीख को विवाह होना है। तय हो गया है कि दीपिका अपने फेवरेट डिजाइनर सब्यसाची के बनाए परिधान पहनेंगी।

विज्ञापन


विवाह की रस्में पिछले हफ्ते भारत में ही शुरू हो चुकी थीं जब दीपिका ने बंगलूरू में घर पर नंदी पूजा में नारंगी सिल्क ड्रेस पहनी थी। दूल्हे को हल्दी लगा दी गई थी। सूत्रों के अनुसार इटली में हो रही इस शादी में दीपिका के परिवार की परंपरा के मुताबिक कोंकणी रस्मो-रिवाज से शादी होगी और इसके बाद दूल्हे के परिवार के अनुसार सिंधी रीति-रिवाज किए जाएंगे।

खबर है कि दीपिका ने शादी के लिए एक करोड़ रुपये के गहने खरीदे हैं। अत: परिधानों के साथ उनके गहनों पर भी सबकी नजरें होंगी। चेन्नई एक्सप्रेस (2007) में दीपिका दुल्हन के रूप में दिख चुकी हैं। लोग मान रहे हैं कि अपनी शादी में भी उनका लुक कुछ वैसा ही होगा। सिंधी रीति-रिवाज वाली शादी में दीपिका द्वारा लहंगा पहनने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें