हिंदी सिनेमा जितनी पर्दे पर जितनी रोचक कहानियां दिखाती है, उतनी ही रोचक कहानियां किस्से पर्दे के पीछे के भी बनते हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए, गाना कंपोज या फिर शूट करते हुए ऐसे कई किस्से बन जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं। सत्तर के दशक में कई मशहूर एक्टर थे जिनमें से एक थे ऋषि कपूर साहब। हिंदी सिनेमा में ऋषि कपूर एक चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो वाली छवि रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में प्रेमी से लेकर पिता तक कई किरदार निभाए और हर किरदार में वे जान डाल देते थे। उनकी फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान एक बहुत ही मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में वॉशरूम में चले गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।