फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Patwardhan: मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन का 83 साल की उम्र में निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Sun, 06 Dec 2020 11:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ravi Patwardhan - फोटो : अमर उजाला
Ravi Patwardhan passed away: मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन (Ravi Patwardhan) का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे और पिछले काफी समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। रवि पटवर्धन को हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा और रंगमंच में योगदान के लिए जाना जाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रवि पटवर्धन - फोटो : Facebook
रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह उनका देहांत हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
रवि पटवर्धन - फोटो : Facebook
अभिनेता को इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा भी पड़ा था। फिल्मों और टीवी सीरियलों में अधिकतर दादाजी का किरदार निभाने वाले रवि पटवर्धन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा नाटकों में काम किया था। 

4 of 5
रवि पटवर्धन - फोटो : Facebook
रवि पटवर्धन का जन्म 06 सितंबर 1937 को हुआ था। वह अपने दमदार अभिनय और आकर्षित कर लेने वाले डायलॉग स्टाइल के लिए जाने जाते थे। मुख्यरूप से मराठी फिल्मों में सक्रिय रहे रवि पटवर्धन के निधन की खबर से उनके सभी चाहनेवाले दुखी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि पटवर्धन - फोटो : Facebook
1970 के दशक से अपना करियर शुरू करने वाले रवि पटवर्धन ने कई फिल्मों, टीवी शो और नाटकों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। उनकी उल्लेखनीय हिंदी फिल्मों में से एक तेजाब है। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने झंझार, बॉन्ड और यशवंत जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें