रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "ऑल-स्टार गेम में मेरा अनुभव "अविश्वसनीय" रहा और इस कार्यक्रम के दौना मिले प्यार से अभिभूत हूं। ऑल-स्टार गेम में सबसे अविश्वसनीय अनुभव था। लेकिन अब तक का मुख्य आकर्षण वह प्यार और ऊर्जा है, जो मेरे प्रशंसकों ने मुझे खेल में दी थी। मैं अभिभूत हूं। सचमुच, इसके अंत में मैं भावुक हो गया था। मुझे नहीं पता कि मैंने इस तरह के प्यार के लायक क्या किया है, लेकिन मैं कृतज्ञता से भर गया हूं।