'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 700 करोड़ी बन चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। आज शनिवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 759.50 करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह एक तरफ 'धुरंधर' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बीते दिनों खबरें आईं कि फिल्म 'डॉन 3' से उनकी छुट्टी हो गई है। कुछ शर्तों को लेकर मेकर्स के साथ सहमति नहीं बन पाने के कारण अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। बात करें रणवीर सिंह और दीपिका की तो दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। साल 2024 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया।