फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की सगाई, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर कीं फोटोज; मलाइका अरोड़ा ने दी बधाई

Sat, 03 Jan 2026 10:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayaan Agnihotri Engaged: सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी को मंगनी की अंगूठी पहनाई है। अयान ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
अयान अग्निहोत्री-टीना रिझवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान फैमिली में शहनाई बजने वाली है। सलीम खान और सुशीला चरक (सलमा खान) के नाती अयान अग्निहोत्री जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने वाले हैं। नए साल में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी के साथ सगाई की है। सलमान खान के भांजे ने अपनी सगाई की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन पर मलाइका अरोड़ा से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, तमाम सेलेब्स ने बधाई दी हैं।

विज्ञापन

अयान अग्निहोत्री-टीना रिझवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंगनी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखे
अयान अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की फोटोज शेयर की हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड टीना को किस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में टीना और अयान अपनी मंगनी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'साल 2025 में मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ दिया है'। इसके साथ उन्होंने रिंग और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
 

सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
अयान और टीना की सगाई पर सेलेब्स ने बधाई दी है। अयान अग्निहोत्री की दोनों एक्स मामी, मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका अरोड़ा की शादी अयान के मामा अरबाज खान से हुई थी, लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं, सीमा सजदेह की शादी सोहेल खान से हुई थी, उनका भी तलाक हो चुका है। मलाइका अरोड़ा ने रेड हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट लिखा है, 'यानी, टीना'। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, 'ओएमजी। बहुत बधाई हो दोनों को। बहुत खुशी हुई'। सीमा सजदेह ने लिखा है, 'यानी को बहुत बधाई'। इसके अलावा प्रनूतन और अमृता अरोड़ा सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।



 
विज्ञापन

अयान अग्निहोत्री-टीना रिझवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं अयान अग्निहोत्री?
अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। अतुल अग्निहोत्री चर्चित अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। अयान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उनका पहला गाना 'पार्टी फीवर' था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें