बतौर अभिनेता काम पर रखेंगे फोकस
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि इन दिनों वे एक्शन फिल्म लिख रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कुछ डिटेल भी साझा कीं। उन्होंने कहा, ' फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का निर्देशन करना काफी चुनौतीपूर्ण था। यह काफी मुश्किलभरा रहा। हालांकि, फिलहाल तो मैं फोकस बतौर अभिनेता फिल्में करने पर है। एक अभिनेता के तौर पर दो या तीन फिल्मों पर काम कर रहा हूं... इसके अलावा मैं एक एक्शन फिल्म भी लिख रहा हूं'।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध
युवाओं के लिए बनाई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'
रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मुझे अपनी इस फिल्म पर गर्व है... और एक निर्देशक के रूप में पहली बार इस समारोह में शामिल हो रहा हूं, यह भी बेहद खास है। इस फिल्म को बनाना बेहद चैलेंजिंग रहा। लेकिन यह एक महत्वपूर्ण कदम भी था'। अभिनेता ने कहा, 'मैंने यह फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए बनाई, ताकि उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कहानी बताई जा सके'। बता दें कि इस फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी के रूप में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी नजर आईं।
Dhanush-Aishwarya: जुदा होने जा रहीं धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें, तलाक पर इस दिन आएगा फैसला