फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से घ्ार पहुंचे अभिनेता राजपाल बोले कि...

Wed, 11 Dec 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनहरे पर्दे पर दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने वाले अभिनेता राजपाल यादव जीवन के कड़वे अनुभवों से उबरते हुए बुधवार को एक दिन के लिए अपने घर कुंडरा पहुंचे।
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपयों की देनदारी के मामले में जेल जाने के बारे में राजपाल ने कहा कि उन्हीं को धोखा दिया गया और सजा भी उन्हें ही भुगतनी पड़ी। उनके साथ जो कुछ हुआ वह समय का खेल था, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

उन्होंने परेशानी में उन पर विश्वास बनाए रखने वाले अपने परिवार और जिले के लोगों का आभार जताया।
 
जेल से रिहा होने के बाद राजपाल बुधवार सुबह कुंडरा पहुंचे। उन्होंने माता-पिता और परिवार के अन्य बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद सभी के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन


उनके कुछ साथी भी कुशलक्षेम पूछने के लिए उनके गांव पहुंचे। अमर उजाला से बातचीत में राजपाल ने कहा कि कोई भी फिल्म उधार लेकर नहीं बनती। इसमें कई लोगों के शेयर होते हैं और फिल्म बिजनेस के लिए बनाई जाती है।

उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं। सुख-दुख तो जीवन में आता-जाता रहता है, मनुष्य की नीयत ठीक रहनी चाहिए। उनकी नीयत में कोई खोट नहीं है। जिस मामले में उन्होंने कोर्ट के चक्कर लगाए और सजा पाई, उस मामले की असलियत कुछ और ही है। चूंकि मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए जैसा कोर्ट का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। बोले: इतना जरूर कहना चाहूंगा कि राजपाल किसी को धोखा नहीं दे सकता। यह समय का फेर ही है, जो बुरा वक्त देखना पड़ा। आगे सब ठीक हो जाएगा।
 
राजपाल ने कहा कि घर पर सभी से मिलकर दिल का बोझ हल्का हुआ है और अब नए सिरे से काम शुरू करेंगे। एक फिल्म की शूटिंग चल रही है, उसमें जल्द ही शामिल होना है, इसलिए बृहस्पतिवार की सुबह ही मुंबई निकल रहा हूं। उन्होंने मीडिया के प्रति भी आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें