फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल अवार्डी एक्टर ने जीत पर BJP को दी बधाई, PM मोदी पर कस दिया तंज

Tue, 19 Dec 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
प्रकाश राज
विज्ञापन
अभिनेता प्रकाश राज ने गुजरात चुनाव में जीत पर सोमवार को भाजपा की प्रशंसा की। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र से तीखा सवाल पूछ दिया कि वे 150 के अपने लक्ष्य तक क्यों नहीं पहुंच पाए? पिछले कई मौकों पर भाजपा और मोदी को निशाने पर लेने वाले प्रकाश राज पहले तो भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। इसके बाद कहा कि क्या आप नहीं चाहते थे कि आप विकास से सफाया कर दें?
विज्ञापन
विज्ञापन

150 प्लस का क्या हुआ?

प्रकाश राज - फोटो : self
आपके 150 से अधिक सीटों के लक्ष्य का क्या हुआ? अभिनेता ने कहा कि हमारे देश के पास पाकिस्तान, धर्म, जाति, धमकी देने वाले अतिवादी समूहों को समर्थन देने और निजी लड़ाइयों से निपटने के अहंकार से भी बड़ी चुनौतियों मौजूद हैं। हमारे पास वास्तविक ग्रामीण मुद्दे मौजूद हैं। उन्होंने मोदी पर किसानों, गरीबों और ग्रामीण भारत की आवाज ना सुनने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि भाजपा के आलोचक रहे अभिनेता प्रकाश राज ने इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे जिनके साथ उनके गहरे संबंध थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें