फिल्म के अभिनेता प्रभास ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए नए ट्रेलर की रिलीज डेट को अपने फैंस के साथ शेयर किया। प्रभास लिखते हैं, "2 मार्च को राधेश्याम के रिलीज ट्रेलर के साथ भाग्य और प्यार के इस सबसे बड़े युद्ध के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए।" इसके रिलीज होते ही प्रभास की इस पोस्ट पर उनके फैंस ढेरों कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने जताया प्यार
उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,"11 मार्च ...हम इंतजार कर रहे हैं।" दूसरे ने प्रभास के लिए अपना प्यार दिखाते हुए लिखा,"लव यू अन्ना।"
11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का एक गाना 'जान है मेरी' रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और पूजा को रोमांटिक अंदाज में देखा गया था। इस गाने में इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है, जिसकी कहानी को 1970 के दशक में यूरोप की पृष्ठभूमि पर फिल्मायी गई है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आएंगे।