फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paras Kalnawat: रूपाली गांगुली के बर्ताव से हैरान पारस कलनावत, 'अनुपमा' के मेकर्स संग विवाद पर कही ये बात

Sat, 30 Jul 2022 03:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पारस कलनावत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। पारस ने बातचीत के दौरान 'अनुपमा' में काम करने का अनुभव साझा किया है। 
विज्ञापन
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्टर पारस कलनावत सीरियल 'अनुपमा' छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में पारस अनुपमा (रूपाली गांगुली) के बेटे समर का किरदार निभाते थे और अब पारस 'झलक दिखला जा 10' में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पारस कलनावत ने 'झलक दिखला जा 10' का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है और इसी चीज से नाराज मेकर्स ने पारस को सीरियल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, अब पारस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के बारे में हैरान कर देने वाली बात कही है। 

विज्ञापन

पारस ने सीरियल छोड़ने के बाद अनुपमा के कलाकारों का रिएक्शन बताया है। अभिनेता ने कहा कि मैं सबसे ज्यादा रूपाली गांगुली के व्यवहार से हैरान हूं। उन्होंने इस पूरे विवाद के बाद मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं हैरान हूं कि इतना सब होने के बाद मुझसे सिर्फ कुछ लोगों ने संपर्क किया है। अनुपमा के कलाकारों में से सिर्फ निधि शाह, सुधांशु पांडे और मुस्कान बामने ने मुझे फोन किया था। जब कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई तब मदालसा शर्मा का भी मैसेज आया था। अभिनेता ने ये भी कहा कि वह यह समझते हैं कि कुछ लोग मेकर्स की गुड बुक्स में रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन

पारस ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा राजनीति होती है। यहां पर खुद को बचाना काफी मुश्किल है। एक्टर ने दावा किया कि शो के मेकर्स ने उनसे संपर्क नहीं किया था। उनकी मेकर्स के साथ कोई मीटिंग नहीं हुई। यह सब अचानक हुआ है। पारस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि उन्हें रात आठ बजे टर्मिनेशन का लेटर ईमेल पर मिला था और इसके चंद मिनट बाद दी उन्हें शो से बाहर निकालने की खबर सामने आ गई थी।



इससे अलावा, पारस ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें अभिनेता ने 'अनुपमा' में काम करने के अनुभव बताया था। पारस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि शो का हिस्सा बनना किसी बुरे सपने से कम नहीं था। अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें