फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता परमब्रत चटर्जी बोले: हिंदी सिनेमा में अस्तित्व के विभिन्न पहलुओं की खोज करना चाहता हूं

Wed, 09 Feb 2022 06:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अब हिंदी सिनेमा में उनका लक्ष्य अलग-अलग तरह की भूमिका करने का है।
विज्ञापन
परमब्रत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता परमब्रत चटर्जी जल्द ही वेब सीरीज ‘मिथ्या’ में नजर आएंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 18 फरवरी को स्ट्रीम होगी। हाल ही में, परमब्रत चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और आने वाली वेब सीरीज ‘मिथ्या’ के बारे में खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में परमब्रत चटर्जी ने बताया है कि उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ना कम कर दिया है, जहां पर उन्हें ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ का किरदार निभाने के लिए कहा जाता है। अब उनका लक्ष्य अलग-अलग तरह की भूमिका करने का है।

विज्ञापन

 
परमब्रत चटर्जी ने साल 2012 में आई फिल्म ‘कहानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद वह ‘बुलबुल’ और ‘अरण्यक’ में नजर आए थे। अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए परमब्रत चटर्जी ने कहा, ‘हिंदी सिनेमा में मुझे हमेशा से एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो अच्छा और भरोसेमंद इंसान है। 'कहानी', 'परी', 'बुलबुल', 'रामप्रसाद की तेरहवीं' से लेकर 'अरण्यक' तक, भले ही मेरे किरदार अलग-अलग होते थे। लेकिन हमेशा मैं 'मिस्टर डिपेंडेबल' बनकर रहा।’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मैंने दो-तीन परियोजनाओं को मना कर दिया है, जहां मुझे पहले जैसे ही किरदार निभाने के लिए कहा गया था। लेकिन मैंने इन्हें ठुकरा दिया है क्योंकि मैं इस तरह की रूढ़ियों से दूर हो गया हूं।’ इसके आगे परमब्रत चटर्जी ने बताया कि एक कलाकार के रूप में वह अपनी वेब सीरीज ‘मिथ्या’ में काम करने के लिए काफी उत्साहित थे। वेब सीरीज ‘मिथ्या’ के बारे में बात करते हुए परमब्रत चटर्जी ने कहा, ‘मिथ्या वेब सीरीज ने मुझे खुद को एक्सप्लोर करने का मौका दिया है। मैंने ऐसे किरदार बंगाली सिनेमा में निभाए थे लेकिन हिंदी में इस वेब सीरीज से मुझे मौका मिला है।’  
विज्ञापन

 
अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने भी कहा कि मैं कभी कवर के पीछे नहीं भागता हूं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कॉन्टेंट के आइडिया को ही पूरी तरह बदलकर रख दिया है। मेरे लिए ये मायने रखता है कि क्या मैं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। अगर मैंने वैसा रोल नहीं किया है तो वो मेरे लिए ठीक है। ओटीटी आपको कॉन्टेंट के मामले में आजादी देता है।’
 
बता दें कि सीरीज ‘मिथ्या’ में हुमा कुरैशी और अवंतिका दासानी की मुख्य भूमिका के साथ परमब्रत चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी अहम किरदार में नज़र आएंगे। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज के छह एपिसोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें