फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकितन धीर: हम फिट हैं इसलिए कोरोना नहीं होगा, ऐसा सोचना भी गलत है

Wed, 12 May 2021 06:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में तंगा बली का रोल निभा कर चर्चा में आए एक्टर निकितिन धीर ने कहा है कि केवल फिटनेस कोविड-19 से नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
निकितिन धीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में तंगा बली का रोल निभा कर चर्चा में आए एक्टर निकितिन धीर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक काम चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि केवल फिटनेस कोविड-19 से नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा, 'फिटनेस का मतलब है शरीर की देखभाल करना लेकिन कोरोना वायरस सबसे फिट और स्वस्थ लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। यह सोचना बेवकूफी है कि अगर कोई फिट है तो संक्रमित नहीं हो सकता। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अभी हमारी प्राथमिकता सुरक्षा और स्वास्थ्य होनी चाहिए क्योंकि इस तरह की महामारी पहले नहीं आई है। मेरी नानी ने दूसरा विश्व युद्ध भी देखा है लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा है। मेरे माता-पिता ने टीकाकरण की दोहरी खुराक ली है और चूंकि हम अब लेने के योग्य हो गए हैं, इसलिए जल्द ही इसके लिए जाएंगे। मालूम हो कि उनके पिता अभिनेता पंकज धीर कानपुर से हैं।

विज्ञापन

निकितिन धीर- कृतिका सेंगर - फोटो : social media
बता दें कि अभिनेता निकितिन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन यानी 'अकबर' के जीजा शरीफुद्दीन हुसैन का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए निकितिन की जमकर तारीफ हुई थीं इसके बाद वह विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'मिशन इस्तांबुल' में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान और असीन स्टारर कॉमेडी फिल्म 'रेडी' में विलेन का रोल प्ले किया था। लेकिन फिल्मों में निकितिन धीर को सही मायने में पहचान मिली थी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से। 

इसके अलावा निकितिन ने 'हाउसफुल 3', 'फ्रीकी अली' और 'दबंग 2' में भी काम किया है। वहीं उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तेलुगू फिल्म 'मिस्टर', 'गौतम नंदा', 'कंचे' आदि में काम किया। जल्द ही निकितिन धीर, अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। वहीं टीवी की बात करें तो उन्होंने 'नागार्जुन: एक योद्धा', 'इश्कबाज' और 'नागिन 3' में काम किया था। वहीं रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 5' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वहीं, निकितिन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी की है। कृतिका सेंगर 'कसौटी जिंदगी के', 'क्या दिल में है', 'पुनर्विवाह', 'कसम तेरे प्यार की' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। निकितिन और कृतिका ने साल 2014 में अरेंज मैरिज की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें