फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिता के साथ मुंबई में खरीदा नया आशियाना, इतने करोड़ है कीमत

Mon, 13 Oct 2025 10:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neil Nitin Mukesh Buy A Lavish Apartment: दिवाली के त्योहार से पहले एक्टर नील नितिन मुकेश ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने यह नया आशियाना अपने पिता व दिग्गज सिंगर नितिन मुकेश के साथ लिया है।
विज्ञापन
नील नितिन मुकेश, नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनके पिता व मशहूर सिंगर नितिन मुकेश माथुर ने मुंबई में एक नया आशियाना खरीदा है। एक्टर ने यह घर मायानगरी के लोअर परेल इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। कथित तौर पर इस अपार्टमेंट की कीमत 11.35 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में हुआ प्रॉपर्टी का लेनदेन
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट् के अनुसार एक्टर के इस अपार्टमेंट की कीमत 11.35 करोड़ रुपये है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह अपार्टमेंट की 31वीं मंजिल पर है। इसका क्षेत्रफल 2,044 वर्ग फुट है। अपार्टमेंट के साथ-साथ दो कार पार्किंग भी खरीदे गए। यह लेनदेन 10 जुलाई, 2025 को रजिस्टर हुआ। स्टाम्प शुल्क के रूप में 68.10 लाख रुपये और पंजीकरण शुल्क के रूप में 30,000 रुपये का भुगतान किया गया।

करिश्मा के बच्चों का दावा, नकली है दिवंगत पिता संजय कपूर की वसीयत; हाईकोर्ट के सामने बताईं यह गलतियां

नील नितिन मुकेश का करियर
अभिनेत्री अमृता पुरी ने भी इसी साल अप्रैल में इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा था। नील नितिन मुकेश के करियर की बात करें तो वह जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क, सात खून माफ, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन जैसी कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया है। 'कथ्थी' में अपने अभिनय के लिए उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल) का अवॉर्ड मिला।

'एक चतुर नार' में आए नजर 
नील नितिन मुकेश बीते दिनों फिल्म 'एक चतुर नार' में दिव्या खोसला के साथ नजर आए थे। पिछले महीने रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल 12 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही। बात करें नील के पिता नितिन मुकेश की तो वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। उन्होंने हंसते हंसते कट जाएं रस्ते, माई नेम इज लखन, सो गया ये जहां, जिंदगी हर कदम जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें