फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा के बच्चों का दावा, नकली है दिवंगत पिता संजय कपूर की वसीयत; हाईकोर्ट के सामने बताईं यह गलतियां

Mon, 13 Oct 2025 09:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunjay Kapur Will: करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स-हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कथित वसीयत पर विवाद छिड़ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने आज सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के सामने दिवंगत पिता की वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
करिश्मा कपूर-समायरा-कियान, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने आज सोमवार 13 अक्तूबर को दिल्ली हाईकोर्ट में दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेत्री के बच्चों का दावा है कि वसीयत में कई गलितया हैं। संभव है कि यह वसीयत संजय कपूर ने तैयार नहीं की। करिश्मा के बेटी समायरा और बेटे कियान राज की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील दी।

विज्ञापन


करिश्मा के बच्चों के वकील ने याचिका की सुनवाई पर दी दलील
करिश्मा के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने यह दलील उनके दिवंगत पिता की कथित वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। बता दें कि संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद है। समायरा और कियान के वकील ने दावा किया कि वसीयत में कुछ गलतिया हैं, जो संजय कपूर के लिए बहुत ही असामान्य थीं।

विज्ञापन

वकील ने उठाए यह सवाल
संजय कपूर की वसीयत में करिश्मा की बेटी समायरा का पता गलत लिखा गया है और बेटे कियान का नाम गई जगहों पर गलत लिखा है। हाईकोर्ट के सामने वकील ने कहा, 'दिवंगत संजय कपूर के अपने बच्चों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। उन्होंने वसीयत में अपनी बेटी का पता गलत कैसे लिखा और अपने बेटे का नाम कई जगहों पर गलत कैसे लिखा'? वकील ने कहा कि यह वसीयत संजय कपूर को अपमानित करती है। 

दिवाली से पहले 50 करोड़ रुपये के पार हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जानें आज 12वें दिन का कलेक्शन

कल जारी रहेगी सुनवाई
आगे कहा, 'यह बहुत ही लापरवाही का काम है। इस वसीयत में बड़ी-बड़ी गलतियां हैं। यह वसीयत संजय कपूर ने तैयार नहीं की थी, पढ़ी नहीं थी या बनाई नहीं थी'। वकील ने आगे कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बच्चों की सौतेली मां प्रिया कपूर और अन्य लोगों के अलावा किसी और ने वसीयत तैयार की थी। वकील ने कहा, 'अगर यह वसीयत जाली है, तो इसे केवल एक ही व्यक्ति ने बनाया होगा'। अदालत कल मामले की सुनवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें