बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। गृह मंत्रालय पहुंचकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। हालांकि, मुलाकात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच यह औपचारिक मुलाकात थी।