फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.6 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पत्नी संग गिरफ्तार हुए मराठी एक्टर मिलिंद दास्ताने

Wed, 19 Jun 2019 05:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Milind Dastane - फोटो : social media
विज्ञापन

मराठी टीवी अभिनेता मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनपर पुणे के एक ज्वैलर से 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले सप्ताह चतुरश्रुंगी थाने में पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी की गई।

ज्वैलर की मानें तो करीब एक साल पहले मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली ने 25.6 लाख रुपये के डायमंड, सोने और चांदी के गहने उधार में खरीदे थे और अपनी एक संपत्ति को बेचे जाने के बाद इसका भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन


जब ज्वैलर को पैसे की वापसी की उम्मीद नहीं दिखी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि दंपति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद दास्ताने फिलहाल जी मराठी चैनल पर मराठी टेली सीरियल 'तुझीत जीव रंगा' में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें