खेसारी लाल यादव का देवी भजन रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गाना सुनकर हो जाएंगे भक्ति विभोर
खेसारी का यह भजन सुनकर आप भक्ति भाव में विभोर हो जाएंगे। भजन का टाइटल है 'माई के झुलनवा', जिसे खेसारी ने गाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। संगीत अंजनि सिंह का है। डायरेक्शन की कमान पवन पाल ने संभाली है। आज रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का देवी भजन रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फैंस ने दिए सकारात्मक रिएक्शन
खेसारी के इस भक्ति सॉन्ग पर फैंस और नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिन प्रतिदिन प्योर भक्ति वाला गाना आ रहे हैं आपके। जय माता दी'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'दशहरा पर यही गाना चलेगा'। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया की पहले जैसी आवाज सुनकर दिल खुश हो गया'। एक यूजर ने लिखा, 'इतिहास गवाह है जब-जब ये बंदा हारमोनियम लेकर बैठता है एकदम दिल से गाते हैं'। बता दें कि गाने में खेसारी हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं।
खेसारी की बॉलीवुड में एंट्री
बता दें कि खेसारी का 'माई के झुलनवा' से पहले एक और भजन रिलीज हो चुका है। 'खुश रख माई' टाइटल का गाना भी वे रिलीज कर चुके हैं, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपने पहले बॉलीवुड सॉन्ग 'पनवाड़ी' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म के लिए यह गाना गाया है