फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: चॉल में बिताये इस अभिनेता ने 33 साल, काफी संघर्ष भरा रहा जीवन, अब हैं 190 करोड़ रुपये के मालिक

Tue, 28 Dec 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने जीवन के 33 साल चॉल में बिताये। उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता है। अभिनय की दुनिया में भी उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। उनकी मां ने उन्हें पढ़ाने के लिए चूड़ियां और साड़ियां तक बेची थी।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने जीवन के 33 साल चॉल में बिताये। उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता है। अभिनय की दुनिया में भी उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। उनकी मां ने उन्हें पढ़ाने के लिए चूड़ियां और साड़ियां तक बेची थी। जैकी श्रॉफ ने एक रियलिटी टीवी शो में अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में खुलकर बताया था। उनका कहना था कि उन्होंने जीवन के 33 साल चॉल में बिताए थे। 

विज्ञापन


जैकी श्रॉफ ने कहा, हम 30 लोग चॉल में रहते थे जिसमें केवल 7 घर थे और उनके बीच 3 बाथरूम थे।स्कूल की फीस भरने के लिए मां, बर्तन और साड़ियां तक बेचती थीं। उन्होंने कहा, मुझे अपने संघर्ष के दिनों में उस चॉल से काफी लगाव हो गया था। तब गम कम था, जब कमरे कम थे। दरअसल, जैकी का जन्म महाराष्ट्र के लातूर शहर के उदगीर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम काकूभाई श्रॉफ और मां का नाम रीता श्रॉफ है। उन्होंने आएशा दत्त से शादी की जो कि बाद में फिल्म निर्माता बन गईं।

जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1982 में आई फिल्म 'स्वामी दादा' से की थी।  इसके बाद उन्होंने  सुभाष घई की फिल्म फिल्म 'हीरो' में लीड रोल किया। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। जैकी ने अंदर बाहर, युद्ध, तेरी मेहरबानियां, पाले खां, अल्लाह रख्खा, कर्मा, जवाब हम देंगे, काश, राम लखन, परिंदा, मैं तेरा दुश्मन, त्रिदेव, वर्दी, दूध का कर्ज, सौदागर, किंग अंकल, खलनायक, गर्दिश, त्रिमूर्ति, रंगीला, बंदिश, अग्निसाक्षी, बॉर्डर, बंधन, रिफयूजी, मिशन कश्मीर, फर्ज, यादें, लज्जा, देवदास, ऑन-मेन एट वर्क, हलचल,  भूत अंकल इत्यादि फिल्मों में काम किया। उनकी नेट वर्थ 190 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें