फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव चैट के दौरान गौतम रोडे ने कहा 'जल्द मनाऊंगा आखिरी बर्थडे', फैंस पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल

Sat, 13 Oct 2018 06:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gautam rode
विज्ञापन
टीवी के मशहूर एक्टर गौतम रोडे सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं। इसीलिए हाल ही में गौतम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से लाइव चैट किया, जिसमें गौतम ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए लेकिन इस लाइव चैट के दौरान गौतम ऐसा बोल गए कि फैंस को उनकी फिक्र होने लगी।
विज्ञापन


दरअसल एक फैन ने जब गौतम से पूछा कि वह अपना जन्मदिन कब मनाएंगे तो जवाब में गौतम ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। गौतम ने कहा- 'मैंने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाया था, लेकिन मैं जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाला हूं और वह मेरा आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन होगा।' 


शनिवार को गौतम के इस जवाब के बाद से ट्विटर पर #GautamRodeLastBdayCelebration ट्रेंड करने लगा। हर कोई यही जानता चाहता है कि आखिर गौतम ने ऐसा क्यों कहा कि ये उनका आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन होगा। गौतम के इस जवाब ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हम तो खैर यही उम्मीद कर सकते हैं कि उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक हो।
विज्ञापन


बता दें गौतम ने इसी साल फरवरी में टीवी एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी से शादी की है। गौतम और पंखुड़ी की मुलाकात पहली बार 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी जिसके बाद यह दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और शादी का फैसला लिया। पंखुड़ी गौतम से उम्र में करीब 14 साल छोटी हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें