फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा, फरहान अख्तर ने दे डाली ये बड़ी नसीहत

Tue, 03 Jul 2018 07:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फरहान अख्तर
विज्ञापन

देश की आर्थिक नगरी मुंबई में मंगलवार उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा एकाएक गिर गया। इस हादसे से प्रशासन के कान पूरी तरह से खड़े हो चुके हैं। ऐसे में इस हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स का भी गुस्सा फूटा है...

विज्ञापन


एक्टर फरहान अख्तर ने प्रशासन को सुनाते हुए लिखा कि 'यह हादसा प्रशासन की लाचारी को दिखाता है, जबकि मुंबई एक ऐसा शहर है जो राजकोष के लिए सबसे ज्यादा पैसा देता है, इसलिए अच्छा तो किया नहीं लेकिन यह शहर बेहतरी के तो लायक है, शर्मनाक।' 

अदिति राव हैदरी
वहीं, फिल्म एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी इस हादसे से अचंभित हैं और ट्वीट कर लिखा ' मुंबई शहर के लोगों के लिए मेरे दिल में सम्मान बेशुमार है, उनका लचीलापन, उनकी सकारात्मकता और ताकत, मुंबई असल में प्रेरणा के काबिल है।'
विज्ञापन

मुंबई
बता दें कि इस भयंकर हादसे में 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। खबर है कि इनमें से दो लोग आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। क्योंकि रेलवे स्टेशन के मोटरमैन की वजह से यह बला टल गई और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। 

यह बहुत ही खुशी की बात है कि हादसे से पहले ट्रेन करीब 50 मीटर की दूरी पर थी  लेकिन मोटरमैन ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोगों को नया जीवनदान दे दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें