अनंत महादेवन अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने स्त्री 2 को लेकर बहुत सी बातें कही थी। अब सोशल मीडिया पर इस साक्षात्कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्त्री 2 इस साल की अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। हिंदी भाषा में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़कर इस फिल्म ने यह मुकाम हासिल किया है।
स्त्री 2 को दर्शकों के साथ समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में लोगों को हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का काफी पसंद आया था। यही वजह है कि दो महीने से ज्यादा समय तक यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रही। हालांकि, बॉलीवुड के एक निर्दशक ऐसे भी हैं, जिन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
अभिनेता से निर्देशक बने अनंत महादेव ने हाल ही में एक बातचीत में स्त्री 2 की जमकर आलोचना की। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जाकर सुर्खियां बटोर रहा है। स्त्री 2 के बारे में पूछे जाने पर अनंत महादेवन ने कहा, "मेरा सवाल है, क्यों? क्या सोचकर आपने ये फिल्म लिखी। बनाना तो दूसरी बात है।"
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस
कलाकारों का किया बचाव
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अभिनेताओं को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अनंत ने कहा, "इस फिल्म में आज के समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। फिल्म में श्रद्धा ठीक थीं। उन्होंने ग्लैमर कंटेंट दिया। उनके बारे में रहस्य था और यह ठीक था। आप फिल्म के लिए अभिनेताओं को दोष नहीं दे सकते।" इस बातचीत में उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक फिल्म में काम करने की भी इच्छा जाहिर की।
Abhishek Bachchan: कभी हत्यारा, तो कभी देसी नेता बनकर, अभिषेक ने दिखाए अदाकारी के अलग-अलग रंग