फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amol Palekar: अमोल के इंकार के बाद भी नाना पाटेकर ने पाया रोल, अभिनेता के गुस्से को लेकर क्या बोले निर्देशक

Mon, 09 Dec 2024 12:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में नाना पाटेकर अपने गुस्से के लिए बदनाम हैं। नाना का कई निर्देशकों के साथ झगड़ा भी हुआ है। हाल ही में अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर ने भी नाना के गुस्से के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने एक अलग ही कहानी बताई है। 
विज्ञापन
नाना पाटेकर-अमोल पालेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अमोल पालेकर ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अपने करियर, अपनी आत्मकथा ‘व्यू फाइंडर ए मेमॉयर’ के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर के बारे में भी दिलचस्प किस्सा साझा किया। साथ ही उनके गुस्से के बारे में भी खुलकर बात की।

विज्ञापन

नाना को कर दिया था रिजेक्ट 
हाल ही में एक इंटरव्यू में अमोल पालेकर ने बताया कि उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म ‘थोड़ा सा रूमानी हो जाएं’ के लिए पहले नाना पाटेकर को रिजेक्ट कर दिया। लेकिन बाद में नाना ने ही फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। आखिर यह कैसे मुमकिन हुआ? इस बारे में अमोल पालेकर कहते हैं, ‘मैंने नाना पाटेकर को इसलिए फिल्म में रोल नहीं दिया था क्योंकि फिल्म ‘परिंदा’ के बाद उनकी इमेज पर्दे पर एंग्री यंग मैन जैसी बन चुकी थी। जब मेरी फिल्म में मुख्य किरदार कविताएं करता है, वह बहुत ही कोमल मन का इंसान है। लेकिन नाना पाटेकर नहीं माने। वह बोले कि आप मुझे एक मौका देकर देखिए, मैं आपको साबित कर दूंगा कि यह रोल कर सकता हूं।’

 

नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

नाना का रोल पाने का गजब किस्सा 
अमोल पालेकर आगे कहते हैं, ‘नाना एक हफ्ते तक मेरे घर आते रहे, मेरे साथ रिहर्सल करते रहे। धीरे-धीरे वह मेरी फिल्म के किरदार में ढलते गए। मैंने महसूस किया कि वह मेरी फिल्म के किरदार के लिए बिल्कुल सही है। इस तरह से नाना ने फिल्म ‘थोड़ा सा रूमानी हो जाएं’ में मुख्य किरदार हासिल किया।' 

विज्ञापन

नाना के गुस्से की अलग कहानी कही 
नाना पाटेकर बॉलीवुड में अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं। वह निर्देशकों से झगड़ा भी कर लेते हैं। नाना पाटेकर के गुस्से के बारे में अमोल पालेकर अलग ही बात कहते हैं। वह बताते हैं कि नाना बिल्कुल अलग ही इंसान हैं। मेरे साथ जब उन्होंने फिल्म की तो एक बार भी हमारी बहस नहीं हुई।’ अमोल पालेकर ने नाना के अभिनय क्षमता की भी खूब तारीफ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें