फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर तय हुआ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का नया होस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी चैनल कलर्स के मशहूर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा की स्लिप डिस्क इंजरी के बाद लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अब इस शो को होस्ट कौन करेगा। लगातार कई नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन कोई नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


हाल ही में अर्जुन कपूर और करन जौहर का नाम शो के होस्ट के लिए सामने आया लेकिन दोनों ने ही शो को होस्ट करने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि अगले शो के होस्ट अरशद वारसी होंगे। उन्होने शो की शूटिंग भी कर ली है।

कपिल शर्मा ने पिछले दिनों सलमान खान और उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सितारों के साथ आखिरी शो किया था। कपिल ने 2013 में शो की शुरुआत की थी तब से लगातार वो इस शो को होस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पहले शो में 'दृश्यम' के सितारों के साथ दिखेंगे अरशद वारसी

अरशद वारसी ने कॉमेडी नाइट्स का अपना पहला शो अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन के साथ शूट किया है। इसकी जानकारी खुद अरशद ने ट्विटर पर दी है। उन्होने लिखा है कि कॉमेडी नाइट्स में अजय, तब्बू और श्रेया के साथ बेहद खूबसूरत वक्त गुजरा। मैनें शो को होस्ट किया।

ये है अरशद वारसी का ट्वीट

OMG.. Had an Awesome time with Ajay D, Tabu & Shriya Saran at Comedy Night's with Kapil. I hosted the show, hope you like it.— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) July 14, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें