अमिताभ बच्चन भारत सरकार के एक और नई पहल के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड ने अमिताभ को जीएसटी प्रमोट करने के लिए अपना ब्रैंड अंबैस्डर बनाया है।
इसके लिए अमिताभ ने अपना पहला वीडियो शूट भी कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। अमिताभ इस वीडियो में कहते हैं, 'जीएसटी सिर्फ एक टैक्स नहीं, एक पहल है देश के बाजार को एक सूत्र में बांधने की। जीएसटी, एक राष्ट्र एक टैक्स'
जी.एस.टी. (GST): देश के बाज़ारों को एक सूत्र में बांधने की पहल #OneNationOneTax pic.twitter.com/jyZExl4YH3
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 19, 2017