फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर ने ली 'मुबारकां सेल्फी', नया पोस्टर रिलीज

Mon, 19 Jun 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अनिल कपूर सेल्फी लेते नजर आ रहे है। पोस्टर देखकर ही फिल्म में होने वाली कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ देर पहले अर्जुन कपूर ने इस नए पोस्टर को ट्वीटर पर पोस्ट किया है। पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है 'जो फैमली एक साथ सेल्फी क्लिक करती है, वो हमेशा साथ रहती है। हम आपके सामने ला रहे है मुबारकां सेल्फी।' 
विज्ञापन


इसके साथ अर्जुन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म का ट्रेलर करल रिलीज किया जाएगा। फिल्म में पहली बार चाच- भतीजे की जोड़ी नजर आने वाली है। मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी अर्जुन कपूर और अनिल कपूर  चाचा और भतीजे के रोल में ही नजर आने वाले हैं। 
  The family that clicks a selfie together, stays together! Here’s presenting the #MubarakanSelfie! MUBARAKAN TRAILER TOMORROW pic.twitter.com/Ro20AuHiFO — Arjun Kapoor (@arjunk26) June 19, 2017
विज्ञापन



इस फिल्म में अनिल 'करतार सिंह' तो अर्जुन 'करण और चरण' का किरदार निभाते दिखाई आएंगे।  ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। 

फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें