फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार को जान से मारने की धमकी

Sat, 26 Oct 2013 07:25 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को गैंगस्टर रवि पुजारा बताते हुए एक व्यक्ति ने फोन पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पुजारा ने हाल ही में अक्षय को धमकी देते हुए उनके घर में काम कर चुके एक नौकर के बारे में बात की। अक्षय ने नौकर को कुछ दिनों पहले घर से निकाल दिया था।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में इस धमकी में कोई दम नहीं दिखता, फिर भी जांच की जा रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि नौकर को हटाकर अक्षय ने गलती की है।
विज्ञापन


अक्षय ने किसी कारणवश अपने घरेलू नौकर को हटा दिया था। कोशिश के बावजूद इस मामले में अक्षय के मैनेजर ने कोई टिप्पणी नहीं की।

पुलिस ने कहा कि हाल ही में निर्माता बोनी कपूर, निर्माता-निर्देशक करण जौहर, निर्देशक राम गोपाल वर्मा और गायक सोनू निगम को भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी।
विज्ञापन


धमकी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के पुलिस प्रमुख सत्यपाल सिंह फिल्मी सितारों के साथ एक बैठक करने की योजना बना रहे हैं जिससे कि उनमें भरोसा पैदा किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें