अजित ने ली जेडन के साइन की हुई कैप
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार सालभर अपनी रेसिंग टीम 'अजित कुमार रेसिंग' के साथ व्यस्त रहे। हाल ही में वे जर्मनी में नजर आए, जहां उनकी मुलाकात भारत के 13 वर्षीय मोटोजीपी रेसिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी 13 वर्षीय जेडन इमैनुएल से हुई। युवा रेसर की जीत के बाद अजित ने उनका ऑटोग्राफ भी मांगा। जेडन ने अजित को अपनी साइन की हुई कैप दी।
जेडन ने कहा- 'बेस्ट मूमेंट'
अजित कुमार से मुलाकात और उन्हें अपना ऑटोग्राफ देने का लम्हा जेडन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। उन्होंने अजीत से मुलाकात के पलों को 'बेस्ट मूमेंट' बताया है।
नेटिजन्स कर रहे तारीफ
जेडन ने पोस्ट में लिखा है, 'सबसे बेहतरीन पलों में से एक। मैंने अंकल अजित को अपनी रेस विनिंग कैप भेंट की। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह मेरी रेस विनिंग कैप है और मैंने हां कह दिया। उन्होंने तुरंत मुझसे पूछा कि क्या मैं उस पर तारीख के साथ हस्ताक्षर कर सकता हूं, ताकि वे इसे रख सकें। भारतीय सिनेमा के एक सुपरस्टार की ओर बहुत विनम्रता के साथ ऐसा कहा गया। उनके साथ बातचीत बहुत अच्छी रही। हालांकि यह छोटी थी, लेकिन यादें बन गईं'। नेटिजन्स अजित कुमार की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने एक युवा प्रतिभा का हौसला बढ़ाया।