फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रमोशन के चक्कर में बुरे फंसे सलमान खान के जीजा, रात को होटल पहुंच पुलिस ने काटा चालान

Tue, 14 Aug 2018 08:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood
विज्ञापन

फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बड़ी मुसीबत में फंस गए। वह वडोदरा में फिल्म की प्रमोशन के लिए आए थे और पुलिस ने उनका चालान काट दिया। दरअसल, फिल्म प्रमोशन के दौरान वह अपनी को-स्टार वरीना हुसैन संग स्कूटी पर बिना हेलमेट जा रहे थे। उनका 100 रुपये का चालान कटा है। बता दें कि पुलिस ने ये चालान रात को होटल जाकर ये चालान काटा था। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, 'लवरात्रि' के लीड स्टार ने शाम के समय एयरपोर्ट से लेकर सुरसागर तक ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख बिना हेलमेट स्कूटी चलाई थी। ऐसे में उन्हें देखने के लिए लोग इकठ्ठे होते गए और उनकी तस्वीरें भी खींचने लगे। लेकिन उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के कान खड़े हो गए और वे सीधा होटल पहुंचे जहां उन्होंने एक्टर आयुष का चालान काटा।

बता दें कि आयुष को उनके जीजा सलमान खान बॉलीवुड में पेश कर रहे हैं। फिल्म 'लवरात्रि' को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें