बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और पत्नी किरण राव
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और पत्नी किरण राव स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। आमिर ने एक लाइव वीडियो कर बताया कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। दोनों स्वाइन फ्लू का इलाज घर पर ही रहकर करवा रहे हैं।
Aamir Khan was to attend Satyamev Jayate Water Cup Awards but skipped it on being detected with Swine Flu, Shah Rukh Khan attended the event
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
वीडियो में आमिर खान ने लोगों में इस वायरस को लेकर जागरुकता भी फैलाई। उन्होंने कहा कि कि स्वाइन फ्लू वायरस दूसरों को न फैले इसलिए वह और उनकी पत्नी एक हफ्ते तक घर पर रहकर ही इसका इलाज करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि हम नहीं चाहते कि जिस बीमारी से हम जूझ रहे हैं वह दूसरों तक फैले। उन्होंने अपने पुणे में चल रहे वाटर फाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा न ले पाने की यही वजह बताई है।
#WATCH Pune: Aamir Khan says "have contracted Swine Flu and are skipping the event so that others do not contract the same". pic.twitter.com/xIa4keG2Mz
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के चलते करीब 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।