फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जबरदस्त एक्शन से भरपूर है 'रेस 3', सलमान के फैंस स्टंट देखते ही हो जाएंगे दीवाने

Wed, 04 Apr 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो सल्लू भाई के फैंस के लिए बिलकुल नया होगा। ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों में भी मजेदार एक्शन सीक्वेंस की भरमार थी और अब एक नए वीडियो के सामने आने से यह साबित हो गया है कि सलमान भी ‘रेस 3’ में कार और बाइक उड़ाते हुए नजर आने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनिल कपूर ने ये मजेदार वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। ये सीन बेहद दिलचस्प लग रहे हैं और इन्हें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म सलमान के फैंस के लिए इस ईद पर सबसे बड़ा तोहफा होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही ‘रेस 3’ की इन दिनों अबु धाबी में शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में इस दफा सैफ अली खान के बजाय सलमान खान नजर आने वाले हैं। दरअसल ये वीडियो फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा को बर्थडे विश करने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन

4 of 4

‘रेस 3’ में सलमान खान के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, शाकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें