अपने दौर की चर्चित अभिनेत्री और एक्टर सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। प्रतिभा से लेकर खूबसूरती तक हर मामले में अमृता पर किस्मत मेहरबान रही। मगर, इसके बाद भी उनकी जिंदगी में एक उम्र बाद काफी अकेलापन है। लाइफ पार्टनर मिलने के मामले में किस्मत उन्हें गच्चा दे गई। ऐसा नहीं है कि अमृता सिंह को कोई पसंद नहीं आया। सैफ अली खान के साथ उनका प्रेम विवाह हुआ था। मगर, बाद में इनकी शादी असफल रही। इससे पहले भी अमृता का दिल कई बार टूटा था।
सैफ से पहले इन पर आया था दिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान से शादी से पहले अमृता सिंह का एक बार नहीं, बल्कि तीन बार दिल टूटा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को सबसे पहले सनी देओल से प्यार हुआ था। हालांकि, सनी शादीशुदा थे और ये बात पता चलते ही एक्ट्रेस का दिल टूट गया था।
Naga Chaitanya: तलाक के बाद एक बार फिर घर बसाने को तैयार हैं नागा चैतन्य? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट
इस एक्टर से बढ़ी नजदीकी
इसके अलावा अमृता सिंह क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ भी रिलेशन को लेकर चर्चा में रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि शास्त्री और अमृता सिंह शादी भी करने वाले थे, लेकिन रवि की शर्त थी कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम नहीं करेंगी। कहते हैं ये बात अमृता सिंह को मंजूर नहीं थी और इसी वजह से इनका रिलेशन आगे नहीं बढ़ पाया।
Ponniyin Selvan 2: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या के लुक पर फिदा हुए अभिषेक बच्चन, कमेंट कर लुटाया प्यार
नहीं बन सकी बात
बात यहीं खत्म नहीं हुई। अमृता सिंह को एक बार फिर प्यार हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि शास्त्री के बाद अमृता की नजदीकियां एक्टर विनोद खन्ना से बढ़ीं। विनोद के साथ एक्ट्रेस फिल्म बंटवारा में काम कर रहीं थीं। कहा जाता है कि 'बंटवारा' की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि, यहां भी अमृता की बात बन नहीं पाई। दरअसल, विनोद खन्ना पहले से ही शादीशुदा थे। उम्र में भी वे अमृता सिंह से काफी बड़े थे। साथ ही, अमृता की मां को भी ये रिश्ता मंजूर नहीं था। यही वजह रही कि विनोद खन्ना से भी अमृता की शादी नहीं हो सकी थी। बता दें कि सैफ अली खान के साथ अमृता की शादी वर्ष 1991 में हुई थी, लेकिन 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे-सारा अली खान और इब्राहीम अली खान हैं।
Ram Charan: अनिल कपूर बनाना चाहते थे मगधीरा का हिंदी रीमेक, राम चरण ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड का ऑफर