फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' के बाद कंगना के हाथ लगी एक और पॉलिटिकल थ्रिलर! इस निर्देशक की फिल्म में हुई एंट्री

Sun, 31 Jul 2022 04:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करती नजर आएंगी। इस बीच कंगना के हाथ एक और प्रोजेक्ट लगा है।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करती नजर आएंगी। इस बीच कंगना के हाथ एक और प्रोजेक्ट लगा है। वह जल्द ही निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म में नजर आ सकती हैं! रिपोर्ट्स की मानें तो मधुर भंडारकर, कंगना रणौत के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

कश्मीर सिंगर पर होगी आधारित
बता दें कि कंगना रणौत की पिछली रिलीज फिल्म 'धाकड़' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। मगर, इसके बाद भी कंगना के पास काम की कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पेज 3' फेम निर्देशक मधुर भंडारकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म एक कश्मीरी सिंगर पर रियल लाइफ पर आधारित होगी, आतंकवादियों ने जिसकी हत्या कर दी थी। 

'बबली बाउंसर' के बाद बनाएंगे'
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म यह एक महिला केंद्रित फिल्म होगी।  मधुर भंडारकर इस फिल्म में महिला लीड किरदार के लिए कंगना रणौत को ले रहे हैं। खबर तो यह भी है कि मधुर भंडारकर अपनी फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज के बाद इस फिल्म को बनाएंगे। बता दें कि भंडारकर की फिल्म 'बबली बाउंसर' में तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार अदा करती नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। तमन्ना के अलावा इसमें सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

अगले साल आएगी 'इमरजेंसी'
कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की बात करें तो इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इंदिरा गांधी के रूप में कंगना काफी आकर्षित लग रही हैं। कंगना ही इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें