अभिषेक बच्चन जल्द ही भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और श्याम बजाज निर्मित तथा अजय कपूर द्वारा सहनिर्मित 'ऑल इज वेल'में नजर आएंगे। यह एक पारिवारिक फिल्म है।
उमेश शुक्ला निर्देशित 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल, ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक भी हैं। पहले इस फिल्म में स्मृति ईरानी ने भी एक भूमिका साइन की थी लेकिन मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस रोल से अपना नाम वापस ले लिया।
अभिषेक बच्चन ने लंबे समय से कोई सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। एक हीरो के तौर पर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही चली हैं। इस फिल्म को लेकर अभि काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा वह किसी की जम कर तारीफ भी कर रहे हैं आप भी जानिए किसकी?