अभिषेक ने बताया क्या था खास?
आगे बातचीत में अभिषेक ने कहा, ‘दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, क्लाइमैक्स पर चर्चा करते हुए और विजय के काम पर बहस करते हुए देखना वाकई संतोषजनक है। मेरे लिए, दृश्यम हमेशा से इस बारे में रही है कि लोग सच्चाई को कैसे देखते हैं? और दर्शकों का फिल्म देखने के बाद भी उस पर चर्चा और उसकी व्याख्या करना ही इस फ्रेंचाइज को इतना खास बनाता है।’
भावनात्मक रूप से जुड़े दर्शक
‘दृश्यम द कंक्लूजन’ के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म से जुड़ी किस बात पर ज्यादा आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात से हुआ है कि लोग न सिर्फ विजय से, बल्कि दृश्यम की पूरी दुनिया से भावनात्मक रूप से कितने जुड़े हुए हैं। आपको एहसास होता है कि इतने वर्षों बाद भी ये किरदार लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। और एक फिल्म निर्माता के तौर पर, इससे ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं कि फिल्म का अंत दर्शकों के दिलों में थिएटर से निकलने के बाद भी बसा रहे।’
‘दृश्यम द कंक्लूजन’ का कलेक्शन
- फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ रुपये कमाए।
- वहीं इसने ओवरसीज 15 करोड़ का कलेक्शन किया।
- दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 29.65 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 124.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है।