फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rock On: 'रॉक ऑन' की कास्टिंग के वक्त परेशान थे निर्देशक अभिषेक, फिर ऐसे हुई फिल्म में अर्जुन रामपाल की एंट्री

Tue, 29 Aug 2023 07:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में प्राची देसाई, अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी मुख्य भूमिका में थे। अब अभिषेक कपूर ने खुलासा किया है कि रॉक ऑन की कास्टिंग करते वक्त उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
अभिषेक औऱ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘रॉक ऑन’ साल 2008 की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे अभिषेक कपूर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर ने किया था। फरहान ने इस फिल्म के साथ अभिनय और अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में प्राची देसाई, अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी मुख्य भूमिका में थे। अब अभिषेक कपूर ने खुलासा किया है कि रॉक ऑन की कास्टिंग करते वक्त उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

रॉक ऑन की कास्टिंग करते वक्त परेशान थे अभिषेक
15 साल पहले आई म्यूजिकल ड्रामा 'रॉक ऑन!!' बड़े पर्दे पर एक जोरदार धमाके से कम नहीं था। दर्शकों ने फिल्म के म्यूजिक से लेकर कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना की थी। दर्शकों ने अर्जुन रामपाल का एक बिल्कुल अलग अवतार देखा। अब एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म अर्जुन की कास्टिंग के बारे में कभी भी नहीं सोचा था। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

Imran Khan: 'देल्ही बेली' को लेकर इमरान खान का खुलासा, कहा- मुझे लगता था सेंसर बोर्ड इसे कभी पास नहीं करेगा

ऐसे हुई थी अर्जुन रामपाल की कास्टिंग
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में फिल्म के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा,  ‘इस फिल्म में कलाकारों का चयन करना आसान नहीं था, क्योंकि जब आप चार दोस्तों के बारे में फिल्म बनाना चाहते हैं तो आप चाहते हैं कि सभी कलाकार दोस्तों की तरह दिखें। न कि एक हीरो की तरह और बाकी सब पप्पू। आज अभिनेताओं को यह समझाना बहुत मुश्किल है कि उन्हें दूसरे अभिनेता से खतरा महसूस नहीं होना चाहिए। इसलिए यह बहुत कठिन है कि आपको अच्छे अभिनेताओं का एक ग्रुप मिलेगा, जो सेट पर आकर आपके मुताबिक काम करेंगे।’

Imran Khan: 'देल्ही बेली' को लेकर इमरान खान का खुलासा, कहा- मुझे लगता था सेंसर बोर्ड इसे कभी पास नहीं करेगा

विज्ञापन

अभिनेता को पसंद आई थी स्क्रिप्ट
अर्जुन रामपाल को कास्ट करने को लेकर अभिषेक ने कहा, ‘अर्जुन कभी मेरे दिमाग में थे ही नहीं। मैं अर्जुन रामपाल को देखता था तो उनके अच्छे लुक के लिए कोई अच्छी भूमिका सोचने लगता था, उनका लुक और मेरे फिल्म में उनकी भूमिका दोनों की मैच नहीं हो रही थी,   लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें यह बहुत पसंद आई। एक अभिनेता के रूप में मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ। मुझे लगता है कि अर्जुन आज इस देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।’

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें