अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी हैं। शादीशुदा जीवन में दोनों बहुत खुश हैं। दोनों का नाम बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में लिया जाता है। अभिषेक को अक्सर अपनी वाइफ ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांधते देखा जाता है।
लेकिन इस बार उन्होंने सरेआम ऐश को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया। अभिषेक ने हाल ही में एक पोस्ट में ब्रोकली के प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर की थी। फिर क्या था एक टिपिकल पत्नी की तरह ऐश्वर्या ने अभिषेक के लिए ब्रोकली की डिश बनाकर रख दी।
अभिषेक ने एक और ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने अपने खानें की फोटो शेयर की और लिखा- 'Talk about #MurphysLaw Guess the Mrs. read my last post।' लगता है मिसेज ने मेरी लास्ट पोस्ट पढ़ ली। अब अभिषेक सरेआम ब्रोकली के प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर करेंगे तो खाने में ब्रोकली का मिलना तो स्वाभाविक ही है। अभिषेक के इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने उन्हें सलाह दी कि पत्नी जो खाने को दे रही है उसे ही खाकर खुश रहो।
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। अभिषेक जल्द ही फिल्म मनमर्जिया में नजर आएंगे तो ऐश्वर्या भी फिल्म फन्ने खां में दिखेगीं।