फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Big Bull: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ का बनने जा रहा है सीक्वल, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Tue, 03 Jan 2023 09:15 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह ‘द बिग बुल’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
द बिग बुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन किसी न किसी वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर, तो कभी ट्रोल्स को करारा जवाब देने के बाद चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, अब एक बार फिर अभिनेता अपनी फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी चल रही है, जिसकी जानकारी प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने दी है।

विज्ञापन

 
राइट्स खरीदने का चल रहा काम
दरअसल, प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह ‘द बिग बुल’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'द बिग बुल के अगले पार्ट का काम प्रोसेस में है और हम एक किताब के राइट्स खरीदने पर भी काम कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन कमाल के एक्टर हैं और उनके साथ काम करना मुझे काफी पसंद है। लेकिन फिल्म में अभिषेक का चयन स्क्रिप्ट के हिसाब से किया जाएगा।'
Pushpavalli: शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आया था रेखा की मां का दिल, जानिए क्यों शादी तक नहीं पहुंची बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो-तीन फ्रेंचाइजी प्रोजेक्ट्स आएंगे
आनंद पंडित ने कहा कि वे समीक्षकों द्वारा मिले अच्छे रिस्पांस वाली फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इस बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं और दो-तीन फ्रेंचाइजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम 'सरकार 4' जैसा कुछ बना सकते हैं। 'सरकार' (2005) और 'सरकार राज' (2008), दोनों ही पार्ट बहुत हिट हुए थे, जबकि 'सरकार 3' को मिक्स रिस्पांस मिला था।
Box Office Report: जल्द 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘अवतार 2’, तो मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई ‘सर्कस’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें