ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन ने अपनी ट्रिप की कुछ खास यादें फैंस के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कुछ खूबसूरत नजारे, खासकर आखिरी वाला। मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्ट्रेजेस मालदीव का धन्यवाद।' दरअसल, अभिषेक बच्चन ने मालदीव की और प्रकृति की प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने ऐश्वर्या राय की तस्वीर को खूबसूरत दृश्य कहा है।
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत
अभिषेक बच्चन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि बच्चन परिवार के नाम और छोटे फूलों के साथ कलात्मक रूप से खास सजावट के साथ होटल में उनका स्वागत किया गया। तस्वीर में अभिषेक के लिए एक छोटा सा बर्थडे साइन था। इसके साथ ही अभिषेक के बिस्तर पर हैप्पी बर्थडे लिखा गया था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने प्राचीन समुद्र तट सहित आसपास की खूबसूरत दृश्यों की भी तस्वीरें साझा की हैं।
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश