अभिनेता अनुपम खेर और पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी सहित चार लोगों के
ट्विटर अकाउंट हैक होने के एक दिन बाद अभिनेता
अभिषेक बच्चन ने भी अपना ट्विटर अकाउंट हैक की बात कही है। 42 वर्षीय अभिनेता के अकाउंट पर तुर्की और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किए गए हैं जिनके साथ तुर्की झंडे का इमोजी भी है। पाकिस्तान समर्थक इस तुर्की साइबर सेना ‘अइलदिज टिम’ ने उनके अकाउंट का नाम भी बदल दिया।
जूनियर बच्चन नाम के उनके अकाउंट का अब नाम जूनियर बच्चना हो गया है। ट्विटर ने एक पोस्ट करके कहा कि वह इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को खेर और बेदी के साथ भाजपा महासचिव राम माधव और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता का भी अकाउंट इन्हीं हैकरों ने हैक कर लिया था।
गौरतलब है कि इससे पहले आईआईएफटी के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, भाजपा के महासचिव राम माधव, राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था।