फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कपड़े संवारती नव्या नवेली नंदा का वीडियो वायरल, पूरी बच्चन फैमिली रही मौजूद

Sun, 02 Sep 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा और फैशन डिजायनर दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर मुंबई में एक फैशन स्टोर लॉन्च किया है। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार मौजूद था।

विज्ञापन


बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन यहां श्वेता बच्चन को सपोर्ट करने पहुंचे। इतना ही नहीं इस मौके पर पूरा बॉलीवुड भी श्वेता को सपोर्ट करने पहुंचा।

Trending Videos
विज्ञापन

इस स्टोर लॉन्च पर मौजूद नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नव्या अपने पापा के कपड़े ठीक करती हुई दिखाई दे रही हैं। नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें बिग बी के दामाद निखिल नंदा ऐसे मौकों पर कम ही दिखाई देते हैं।

इस इवेंट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से लेकर शाहरूख खान की बेटी सुहाना तक हर कोई बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखा। इनके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। 

आप भी देखें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें