ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन ने आगे खुलासा किया कि काम से वापस आने के बाद जब वह थक जाते हैं तो ऐश्वर्या शिकायत करने की बजाय उन्हें समझती हैं। अभिषेक बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, "कभी-कभी आप काम से घर लौटते हैं और आप बहुत थक जाते हैं। तो उस वक्त आप उतना उत्साहित नहीं होते हैं, जितना होना चाहिए, लेकिन वह बतौर एक्ट्रेस इस बात को समझती हैं। हम बहुत नॉर्मल फैमिली हैं। हमें साथ समय बिताना बहुत पसंद है और जितना संभव होता है, हम नॉर्मल रहते हैं।"