फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक हफ्ते पहले ही ‘मनमर्जियां’ करने को तैयार अभिषेक बच्चन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fri, 27 Jul 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manmarziyaan
विज्ञापन
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'मनमर्जियां' 21 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि अब यह फिल्म 1 हफ्ते पहले यानी कि 14 सितंबर को ही रिलीज हो जाएगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ‘मनमर्जियां’ की कहानी दो निर्देशक अनुराग कश्यप और आनंद एल राय ने मिलकर लिखी है। इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। बात करें ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन की तो वह लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक की आखिरी फिल्म 'हाउसफुल 3' थी। रोचक बात यह है कि निर्देशक अनुराग कश्यप की इस त्रिकोणीय प्रेम वाली फिल्म में अभिषेक एक ऐसे प्रेमी बने हैं जिन्हें दर्शकों की सद्भावनाएं मिलेंगी। 

फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अभिषेक पहली बार सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है, जब आभिषेक, तापसी और विक्की के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि  इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं आनन्द एल.राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें