फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले इंसान थे जिनके पैर छूकर मैं फिल्म का पहला शॉट देता, नहीं रहे अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा

Mon, 10 Nov 2025 11:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan Make Up Artist Death: अभिषेक बच्चन के 27 साल से मेकअप आर्टिस्ट रहे अशोक दादा का कल निधन हो गया। अभिषेक ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन और मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा अब नहीं रहे। कल उनका देहांत हो गया। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अशोक के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। 
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन का पोस्ट
अभिषेक ने आज इंस्टाग्राम पर अपने सबसे पहले मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा की दो तस्वीरें शेयर कीं। अभिषेक ने अशोक को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अशोक दादा उनके लिए सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थे। अभिषेक ने बताया कि 27 साल से ज्यादा समय तक अशोक दादा ने उनकी पहली फिल्म से उनका मेकअप किया। अशोक दादा के बड़े भाई दीपक लगभग 50 साल तक अभिषेक के पिता के मेकअप मैन रहे।'

क्या हुआ था अशोक दादा को
अभिषेक ने आगे लिखा, 'अशोक दादा पिछले कुछ साल से बीमार थे, इसलिए वो सेट पर नहीं आ पाते थे। फिर भी, वो हमेशा अभिषेक का हालचाल लेते और अपने असिस्टेंट से उनका मेकअप करवाते। वो बहुत प्यारे, शांत और मिलनसार इंसान थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी, और वो अपने साथ चिवड़ा या भाकर वड़ी जैसे नमकीन लाते थे। कल रात अशोक दादा का निधन हो गया।'
विज्ञापन

अशोक के बेहद करीब थे अभिषेक
अभिषेक ने आगे लिखा, 'वो हर नई फिल्म के पहले शॉट से पहले अशोक दादा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। अब वो आसमान की ओर देखकर उनका आशीर्वाद मांगेंगे। अभिषेक ने अशोक दादा के प्यार, देखभाल, गरिमा, प्रतिभा और मुस्कान के लिए शुक्रिया कहा। उनके बिना सेट पर जाना मुश्किल होगा। अभिषेक ने प्रार्थना की कि अशोक दादा की आत्मा को शांति मिले और वो फिर मिलने पर गले लगें।'

यह भी पढ़ें:  पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा, 'पंचायत' के इस एक्टर की बनेंगी मां, दिखेगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें