मलाइका का पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंकी की बेटी अनन्या पांडे की एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें अनन्या टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में अपने माता-पिता चंकी और भावना की प्रेम कहानी बताती दिखीं। अनन्या ने बताया कि मलाइका के पास पहले चंकी का एक पोस्टर हुआ करता था, जो उनके रूम में था। मलाइका ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, '@chunkypanday मेरे पास अभी भी आपका पोस्टर है, चिंता मत करो।' दरअसल, मलाइका को एक समय चंकी पर क्रश था।
फराह का मजाक
वहीं, फराह ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में चंकी को बॉलीवुड का सबसे कंजूस व्यक्ति बताया था। जब कपिल शर्मा ने पूछा कि फराह और अनिल कपूर में कौन ज्यादा कंजूस है, तो फराह ने कहा कि वे दोनों उदार हैं, लेकिन चंकी सबसे कंजूस हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि वह चंकी से 500 रुपये मांगकर दिखा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ने 'थम्मा' के दम पर करोड़ों का आंकड़ा किया पार, KGF-रोहित की कॉप यूनिवर्स को पछाड़ा