फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर ऐश से अलग रहेंगे अभिषेक बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या एक साथ दिवाली नहीं मना पाएंगे, क्योंकि अभिषेक इस मौके पर अपने काम के सिलसिले में विदेश में होंगे और ऐश्वर्या घर पर ही होंगी।
विज्ञापन


दरअसल अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रीमियर दिवाली के दिन ही दुबई में होगा और वह इस मौके पर दुबई में प्रीमियर में उपस्थित होंगे। जिसके चलते इस बार ऐश्वर्या को पति के बिना ही यह त्यौहार मनाना पड़ेगा।

नहीं हटेगी डीडीएलजे

अटकलें थीं कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) 19 साल प्रदर्शित होने के बाद दिसंबर में मराठा मंदिर से हटा दी जाएंगी। लेकिन मराठा मंदिर के प्रबंध निदेशक मनोज देसाई ने इसे खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की अटकलें झूठी हैं।​

​​आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को सिनेमाघरों में उतरी थी और तब से यह मराठा मंदिर में प्रदर्शित हो रही है। साल 2007 में इसने प्रदर्शन के सात साल पूरे करके 'शोले' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।​

​​ टीवी पर अनेकों बार प्रसारित होने, डीवीडी में उपलब्ध होने और ऑनलाइन देखे जाने के बावजूद फिल्म प्रेमी आज भी 'डीडीएलजे' देखने मराठा मंदिर आते हैं। देसाई ने बताया, ''हम 'डीडीएलजे' के शो हटाने की योजना नहीं बना रहे। यह झूठी खबर है। बल्कि, दिसंबर में 'डीडीएलजे' के प्रदर्शन का 1,000वां सप्ताह होगा।''
विज्ञापन

करण बनाएंगे ध्यानचंद पर फिल्‍म

फिल्म निर्माता करण जौहर ने हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जीवन की कहानी को बड़े पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले स्वर्गीय ध्यानचंद की मौजूदगी में भारतीय टीम ने 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक जीता।​

​ करण जौहर ने पूजा और आरती शेट्टी के साथ मिलकर इस महान खिलाड़ी की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का फैसला किया है। करण ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "मैं, मेरी दोस्त पूजा और आरती इस बात से खुश और गौरवान्वित हैं कि हमें महान खिलाड़ी ध्यानचंद की कहानी को दिखाने का अधिकार मिला है।"​​​​

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें