फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने खुद को बताया मां जया बच्चन की कार्बन कॉपी, बोले - मैं अपने पिता के बजाय...

Sun, 13 Aug 2023 10:57 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन अपनी जनरेशन के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन अपनी जनरेशन के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। दिग्गज स्टार्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक ने अपनी खुद की जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया से बातचीत करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपनी सह-कलाकार सैयामी खेर और फिल्म निर्माता आर बाल्की के साथ बताया कि कैसे उन्होंने अपने माता-पिता और महान एक्टर्स अमिताभ बच्चन व जया बच्चन की तुलना में पूरी तरह से अलग पर्सनैलिटी हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बातचीत के दौरान अभिषेक ने बताया कि अपने पिता की तुलना में उन्हें लगता है कि वह अपनी मां की तरह दिखते हैं। इसके अलावा, वह गर्व से खुद को अपनी मां जया बच्चन की कार्बन कॉपी भी कहते हैं। उनके शब्दों में, “मुझे लगता है कि मैं अपने पिता के बजाय अपनी मां की तरह हूं। मेरी स्टाइल और सब कुछ। मैं अपनी मां की तरह ही दिखता हूं। मैं अपनी मां की कार्बन कॉपी हूं।”

यह भी पढ़ें: शाहरुख के पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह,'चलेया' गाने पर दीपिका के कमेंट ने किया कयासों का बाजार गर्म

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं आगे अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी बात को बढ़ाते हुए अपनी मां जया बच्चन को उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ फिल्मों में वापसी करते हुए देखने के बारे में बात की थी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि था वह चाहते हैं कि उनकी मां और पत्नी ऐश्वर्या दोनों और अधिक फिल्में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घूमर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन की फिल्म की बात करे तो, 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी पेश करती है। फिल्म में जिसका किरदार सैयामी ने निभाया है। वहीं, अभिषेक इस फिल्म में एक कोच के रुप में नजर आने वाले हैं। आईएफएफएम में फिल्म के प्रीमियर को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी मुख्य किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें: देवदास की ‘चंद्रमुखी’ बन छाईं वैजयंती माला, एकसाथ दो एक्टर्स के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें