फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने अगली फिल्म का किया एलान, जन्मदिन पर फोटो शेयर कर फैंस को दिया खास तोहफा

Sat, 05 Feb 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। अभिनेता फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन को फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हजारों लोग उनके नाम से पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने भी अपने फैंस को अपने जन्मदिन के मौके पर एक खास तोहफा दिया है। अभिषेक बच्चन ने आज अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। अभिषेक बच्चन डायरेक्टर आर बाल्की की अगली फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी अभिषेक बच्चन ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में अभिषेक ने भगवान गणेश की तस्वीर के साथ क्लैप बोर्ड की फोटो दिखाई है, जिस पर ‘घूमर’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस क्लैप बोर्ड से साफ है कि फिल्म की शूटिंग आज से ही शुरू हुई है। यानी अभिषेक अपने जन्मदिन वाले दिन भी काम कर रहे हैं, जिस वजह से ही वह काफी ज्यादा खुश हैं।

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं इससे बड़ा बर्थडे का तोहफा और क्या मांग सकता था। जन्मदिन हमेशा ही अच्छे से गुजरे हैं। खासकर आज वाला। मैं काम कर रहा हूं और मेरे लिए आज बर्थडे का दिन वर्किंग है। घूमर अब शुरू हो रही है।’
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और आर बाल्की इससे पहले फिल्म ‘पा’ में एक साथ काम कर चुके हैं। ये अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे शानदार फिल्म रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और विद्या बालन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें अभिषेक अमिताभ बच्चन के पिता के किरदार में नजर आए थे। बता दें कि अभिषेक बच्चन अनुराग बसू की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें